
इंदौर,मध्यप्रदेशः-इंदौर के लसूड़िया थानाक्षेत्र से लापता हुए टायर व्यापारी की लाश सिमरोल के जंगलो की गहरी खाई में मिलने से सनसनी फैल गई। अवैध सम्बन्धों के चलते व्यापारी की उसकी पुरानी नौकरानी और उसके पति ने सिर में गोली मरकर हत्या कर दी और लाश को सिमरोल के जंगल की गहरी खाई में फेक दिया था पुलिस ने मौके से शव को बरामद कर आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
दरसल इंदौर के लसूड़िया थानाक्षेत्र के पंचवटी निवासी 47 वर्षीय टायर व्यापारी अशोक कुमार वर्मा 2 अक्टूबर को घर से निकले थे। रात में घर नहीं पहुंचे तो परिवार ने मोबाइल लगाया लेकिन वह बंद मिला। परिवार के लोग उनकी तलाश करते रहे। अशोक टायर व्यापारी थे उनकी देवास नाका पर दुकान है। साथ ही वे प्रॉपटी ब्रोकर का काम भी करते थे। 3 अक्टूबर को परिवार ने उनकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की एक टीम उनकी तलाश में जुट गई।
सीसीटीवी कैमरे की जांच में पता चला कि 2 अक्टूबर को देवास नाका पर एक पेट्रोल पंप पर अशोक ने अपनी गाड़ी खड़ी की थी। यहां से फिर वे पैदल निकले। कैमरे की जांच करते हुए पुलिस स्टार चौराहे पर पहुंची। अशोक यहां पर राजकुमार व उसकी पत्नी ब्रजेश से मिले। कुछ देर बात करने के बाद तीनों एक बाइक से रवाना हुए।
पुलिस ने इन फुटेज के बाद राजकुमार व ब्रजेश की कॉल डिटेल निकाली और दोनों को हिरासत में लिया। दोनों से काफी पूछताछ की तब उन्होंने कबूला कि अशोक की सिमरोल के जंगल में ले जाकर उन्होंने हत्या कर दी है। उन्हें साथ लेकर पुलिस जंगल में पहुंची। यहां अशोक का शव मिल गया। उनके सिर में गोली मारी गई थी। अशोक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।
पूछताछ में आरोपी राजकुमार ने बताया कि वर्ष 2015 में वह अशोक की दुकान पर काम करता था। इस दौरान अशोक की पहचान उसकी पत्नी से हुई। उनके बीच दोस्ती हो गई। यह बात राजकुमार को पता चली तो 4 महीने बाद उसने नौकरी छोड़ दी। कुछ समय बाद दोनों अपने घर सागर लौट गए। दूसरे लॉकडाउन के बाद से व्यापारी अशोक फोन पर उनसे इंदौर आने के लिए संपर्क कर रहे थे। उन्हें पैसे की जरुरत थी तो दोनों एक महीने पहले इंदौर आ गए।
राजकुमार के मुताबिक इंदौर आने के बाद अशोक फिर पत्नी से दोस्ती के लिए दबाव बनाने लगे। इसी से वे दोनो परेशान हो गए। पहले 25 सिंतबर को भी तीनो सिमरोल के जंगल में इसी जगह आए थे जहां अशोक का शव मिला। रविवार को दोनो फिर बहाने से उन्हें यहां लेकर आए व गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अफसरों के मुताबिक जो बात आरोपी बता रहे है उनकी हकीकत पुलिस पता कर रही है कि वह सही है या नहीं। फ़िलहाल जांच की जा रही है।