बेमेतरा: कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने आज अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 10 दम्पत्ति को संयुक्त रूप से ढ़ाई लाख रूपए का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इनमें क्रमश:- अनुज कुमार गुप्ता और अंजु घृतलहरे,और दुर्गा चैहान, सुनील चंदेल और पूजा शुक्ला, अकलेश कुमार बंजारे और रेखा पटेल, जयप्रकाश लहरे और पद्मा कोष्टा, कुलदीप कोशले और मिथलेश्वरी कुर्मी, धनंजय कुमार सतनामी और हेमलता साहू, भगवती प्रसाद कोशले और खुशबू वर्मा, सत्यजीत कुमार बंजारे और नागेश्वरी निर्मलकर, जगतारन बंजारे और कमलेश्वरी केंवट, अजय डेहरे और राजकुमारी विश्वकर्मा शामिल है।
ज्ञातव्य हो कि समाज में जाति, पाति, ऊंच-नीच के आधार पर अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार को समाप्त करने के उद्देश्य से नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम – 1955 में अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का प्रावधान किया गया है। कानून द्वारा विवाह हेतु निर्धारित न्यूनतम आयु प्राप्त अनुसूचित जाति के लड़के अथवा लड़की द्वारा सामान्य वर्ग (संवर्ण) के लड़की अथवा लड़के से विवाह करने पर हितग्राही की पात्रता होगी। योजना के तहत संवर्ण लड़के अथवा लड़की के द्वारा अनुसूचित जाति की लड़की अथवा लड़के से अंतर्जातीय विवाह के साहसिक कार्य हेतु वर्तमान में प्रति जोड़ा ढ़ाई लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाने का प्रावधान हैै।
ज्ञात हो कि प्रदेश के आदिमजाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन संचालित की जा रही है। जिसके अंतर्गत कानून द्वारा विवाह हेतु निर्धारित न्युनतम आयु प्राप्त अनुसूचित जाति के लड़के अथवा लड़की द्वारा सामान्य वर्ग (सवर्ण) के लड़की अथवा लड़के से विवाह करने पर इस योजना का लाभ दिया जाता है।