बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने अब तक कई रेकॉर्ड्स कायम कर दिए हैं और महाराष्ट्र में ‘बाहुबली 2’ के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। पीरियड ड्रामा ने अब तक करीब 141 करोड़ का बिजनस कर लिया है और इसकी कमाई जारी है।
बड़े स्टार्स की फिल्मों को ‘तान्हाजी’ ने छोड़ा पीछे
अजय की ‘तान्हाजी’ आमिर की ‘दंगल’ को करीब 37 करोड़ के अंतर से पीछे छोड़ दिया है। भले ही 185.76 करोड़ की कमाई करने वाली प्रभास की ‘बाहुबली 2’ काफी आगे हो लेकिन फिर भी ‘तान्हाजी’ ने सलमान खान, रणबीर कपूर और दूसरे बड़े स्टार्स की फिल्मों को महाराष्ट्र में पीछे छोड़ दिया है।
देखें लिस्ट:
1. बाहुबली 2- 1,85,76,00,000
2. तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर- करीब 1,41,00,00,000 (45 दिनों का आंकड़ा)
3. दंगल- 1,04,26,00,000
4. पीके- 1,04,21,50,000
5. टाइगर जिंदा है- 1,04,40,00,000
6. संजू- 1,01,86,00,000
7. बजरंगी भाईजान- 90,77,00,000
8. सिम्बा- 89,33,00,000
9. कबीर सिंह- 87,21,50,000
10. गोलमाल अगेन- 87,08,50,000
11. सुल्तान – 86,30,50,000
12. उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक- 84,11,00,000
13. 3 इडियट्स- 79,19,00,000
14. हाउसफुल 4- 79,03,50,000
15. पद्मावत- 78,86,00,000
16. वॉर- 77,42,50,000
17. धूम 3- 76,42,50,000
18. प्रेम रतन धन पायो- 70,79,00,000
19. चेन्नै एक्सप्रेस- 68,48,00,000
20. बाजीराव मस्तानी- 67,43,00,000