रायपुर: प्रदेश की सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों के अदम्य सहास का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों को विभाग ने प्रमोशन की सौगात दी है। इसी कड़ी में नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले में पदस्थ दो उप निरीक्षकों को भी विभाग ने पदोन्नत कर निरीक्षक बना दिया है। विभाग ने आशीष राजपूत एवं नितेश सिंह ने पदोन्नत कर निरीक्षक बनाया है। पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त ने पुलिस अधीक्षक दोनों जवानों को निरीक्षक रैंक लगा कर कार्यभार सौपते हुए शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
मिली जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक आशीष राजपूत एवं नितेश सिंह पिछले 4 साल से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात हैं। यहां पदोन्नत रहते हुए दोनों सब इंस्पेक्टरों ने जान की पहरवाह न करते हुए हमेशा नक्सलियों से लोह लेने में आगे रहे। अपनी ड्यूटी के दौरान दोनों जवानों ने कई इनमी और कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया। इस दौरान दोनों जवानों ने नक्सल मोर्च पर सक्रिय भूमिका निभाई है।