बालोद: कलेक्टर रानू साहू की कहने पर जिले के दानदाताओं द्वारा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आये है एस.डी.एम. बालोद सिल्ली थॉमस ने आज बताया कि तहसील कार्यालय बालोद में स्थापित अनाज बैंक में अधिवक्ता संघ बालोद द्वारा एक बोरी आलु, 90 किलोग्राम आटा, 10 किलोग्राम नमक, 12 लीटर तेल, 10 किलोग्राम दाल, 25 नग साबुन दान किया गया। छत्तीसगढ़ गोंडवाना, गोंड महासभा जिला बालोद द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 67 हजार एक सौ रूपए दान किया गया।
तहसीलदार डौण्डीलोहारा आर.आर.दुबे ने बताया कि विकासखण्ड के ग्राम खरथुली के ग्रामीणों द्वारा अनाज बैंक डौण्डीलोहारा में 300 किलोग्राम चावल, दो किलोग्राम दाल, दो किलोग्राम हल्दी, दो किलोग्राम मिर्च पावडर, दो किलोग्राम धनिया दान किया गया।
ग्राम भीमपुरी के ग्रामीणों द्वारा 250 किलोग्राम चावल अनाज बैंक डौण्डीलोहारा में दान किया गया। ग्राम भीमाटोला के ग्रामीणों द्वारा 390 किलोग्राम चावल, 32 किलोग्राम दाल, 50 किलोग्राम आलु और 50 किलोग्राम आटा अनाज बैंक डौण्डीलोहारा में दान किया गया।
डिप्टी कलेक्टर एवं गुरूर के प्रभारी तहसीलदार हितेश्वरी बाघे ने बताया कि ग्राम विकास समिति ग्राम हसदा द्वारा बीस हजार रूपए नकद प्रधानमंत्री राहत कोष हेतु तथा 03 क्विंटल 15 किलोग्राम चावल अनाज बैंक गुरूर हेतु दान किया गया। श्री सेवक राम भेंसले द्वारा एक हजार रूपए प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए दान किया गया। ग्रामीण साहू संघ हसदा द्वारा पॉच हजार रूपए नकद प्रधानमंत्री राहत कोष हेतु तथा 03 क्विंटल 11 किलोग्राम चावल अनाज बैंक गुरूर हेतु दान किया गया। कलेक्टर रानू साहू ने इस नेक कार्य के लिए सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।