अनिल देशमुख बोले- कंगना को महाराष्‍ट्र में रहने का कोई अध‍िकार नहीं

1 min read

बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस कंगना रनौत और महाराष्‍ट्र सरकार के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कंगना के बेपरवाह बयानों पर महाराष्‍ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख भड़क गए हैं। उन्‍हांने साफ शब्‍दों में कहा है कि कंगना जिस तरह मुंबई पुलिस को टारगेट कर रही हैं, उन्‍हें मुंबई में रहने का कोई अध‍िकार नहीं है।

‘उन्‍होंने पुलिस का अपमान किया है’
अनिल देशमुख ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मुंबई पुलिस की तुलना स्‍कॉटलैंड यार्ड की पुलिस से होती है। लेकिन कुछ लोग मुंबई पुलिस को निशाना बना रहे हैं। एक आईपीएस अध‍िकारी को तो उनके (कंगना रनौत) के बयान के बाद कोर्ट जाना पड़ा, क्‍योंकि यह मुंबई पुलिस के अपमान का मामला है। उन्‍हें महाराष्‍ट्र या मुंबई में रहने का कोई अध‍िकार नहीं है।’

कंगना बोली- 9 को आ रही हूं, किसी के बाप में…
अनिल देशमुख का यह बयान ऐसे समय आया है, जब श‍िवसेना नेता संजय राउत पर कंगना ने धमकी देने का आरोप लगाया और अब कहा है कि वह मुंबई आ रही हैं। कंगना ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, ‘मैं देख रही हूं कई लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं इसलिए मैंने तय किया है कि 9 सितंबर को मुंबई आऊंगी। मैं मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचकर टाइम पोस्ट करूंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।’

राउत बोले- मैं अपने खर्च पर पीओके भेज दूंगाकंगना के इस बयान पर संजय राउत ने भी पलटवार किया है। उन्‍होंने कंगना को ‘मेंटल’ तक कह दिया है। राउत ने कहा कि कंगना पीओके जाना चाहती हैं तो जाएं, वह अपने खर्च पर कंगना को भेजने के लिए तैयार हैं। राउत ने कहा, ‘कंगना ने महाराष्ट्र का अपमान किया है और मुंबई पुलिस का अपमान किया है। वह अगर हिमाचल से सुरक्षा ला रही हैं तो अब यह उनकी जिम्मेदारी है। हमने यह नहीं कहा कि उनके साथ हमारी व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। लेकिन उन्हें इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए।’

‘ये तो मेंटल केस है’
राज्यसभा सांसद संजय राउत ने आगे कहा, ‘जिस शहर में कंगना रह रही हैं। जहां आप कमाते हो। उस शहर और पुलिस के बारे में वह अनाप-शनाप बाते कर रही हैं। मुंबई पुलिस ने हमले में लोगों को बचाया। कसाब को पकड़ा, कोरोना के संकट काल में 50 से ज्यादा पुलिसवालों ने अपनी जान दी और उस मुंबई पुलिस के बारे में वह ऐसी बातें कर रही हैं। मैं उन जैसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करूंगा। मैं महिला का सम्मान करता हूं। पुलिस को लेकर उन्‍होंने जो टिप्पणी की थी वह गलत है। जिस तरह की बातें सामने आ रही हैं, ये तो मेंटल केस है।’

कंगना ने बताया था मुंबई पुलिस से डर
दरअसल, कंगना ने बीते दिनों ट्वीट किया था कि वह बॉलिवुड के ड्रग लिंक के बारे में जानती हैं। उन्होंन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के लिए ट्वीट किया था कि वह मदद कर सकती हैं, बशर्ते उन्हें सुरक्षा दी जाए। इस पर बीजेपी लीडर राम कदम ने महाराष्ट्र सरकार को ट्वीट करके सवाल उठाया था। कंगना ने इसके जवाब में लिखा कि वह सेंटर या हिमाचल प्रदेश से सुरक्षा चाहती हैं। मुंबई पुलिस से उन्होंने डर बताया था। इस पर संजय राउत का बयान था कि इतना ही डर है तो मुंबई न आएं। कंगना ने पलटवार किया कि वह मुंबई अब पीओके जैसा फील हो रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours