अनुराग कश्यप बोले- गांजा पीते थे रवि किशन, ऐक्टर ने कहा- बोलने से पहले हजार बार सोचना चाहिए

1 min read

फिल्ममेकर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और फिल्मों से जुड़े मुद्दों के अलावा सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय व्यक्त करते हैं। अब उन्होंने बॉलिवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल लेकर बात की है। इसके साथ ही अनुराग कश्यप ने भोजपुरी ऐक्टर और बीजेपी सासंद की ड्रग ऐब्यूज प्रॉब्लम वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह खुद गांजा पिया करते थे। एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने इन बातों को कहा है। वहीं, रवि किशन ने भी अनुराग कश्यप पर पलटवार किया है।

हाल ही में रवि किशन ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को सुशांत सिंह राजपूत के ड्रग्स मामले सराहा था। इसके साथ ही रवि किशन ने कहा था कि हमें पता है कि ड्रग ट्रैफिकिंग और ऐडिक्शन की दिक्कत बढ़ती जा रही है। हमारे देश में पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन से ड्रग्स आते हैं। सरकार को ये सब रोकना चाहिए जिससे हमारे युवाओं का जीवन खराब हो रहा है।

रवि किशन के बयान पर आपत्ति जताते हुए अनुराग कश्यप ने इंटरव्यू में कहा, ‘रवि किशन को मैं बहुत समय से जनता हूं। वो मेरे दोस्त हैं। उन्होंने मेरी फिल्म ‘मुक्काबाज’ में काम भी किया था। रवि अपने दिन की शुरुआत जय शिव शंकर, जय बम भोले, शिव शिव शम्भू कहकर करते हैं। एक समय ऐसा था जब वो भी गांजा पिया करते थे। यही जिंदगी है। इस बारे में सब जानते हैं। दुनिया जानती है। ऐसा कोई इंसान नहीं है जो ना जनता हो कि रवि किशन गांजा पिया करते थे। उन्होंने अब छोड़ दिया होगा। क्योंकि अब वो एक मंत्री बन गए हैं।’

अनुराग कश्यप ने आगे कहा, ‘लेकिन क्या आप इस बात को ड्रग्स के इस्तेमाल में जोड़ेंगे? नहीं। मैं रवि को इसके लिए जज नहीं कर रहा हूं। क्योंकि मैंने कभी गांजे को ड्रग के तौर पर नहीं देखा। ऐब्यूज सही शब्द नहीं है। वो स्मोक करते थे। उन्होंने हमेशा से अपना काम सही किया है। वे कभी भी खराब नहीं थे, कभी काम में ढीले नहीं पड़े, कभी मॉन्सटर नहीं बने। उससे ऐसा कुछ नहीं जिसे लोगों से जोड़ा जाए। तो जब वे अपनी बात को सही ठहराते हुए इस बारे में बात करते हैं तो मुझे सही नहीं लगता।’

बताते चलें कि अनुराग कश्यप के द्वारा गांजा पीने की बात कहे जाने पर रवि किशन ने भी अपनी बात कही है। उन्होंने कहा, ‘मुझे किसी को सफाई नहीं देनी है कि मैं क्या करता था, मैं क्या कर रहा हूं। ऐसे तथ्यों को मत बोलिए और इसमें आप लीगल चीजों को भी लांघ रहे हैं। इसलिए ऐसा नहीं करना चाहिए। अनुराग कश्यप यह मेरा आपसे निवेदन है और मैं आपका सम्मान करता हूं। आपको समझना चाहिए। मैं बोल क्या रहा हूं उसके अंदर बहुत गंभीरता है और इस समय देश सुन रहा है तो कोई गलत बात या शब्द बोलने या सोचने से पहले एक हजार बार सोचना चाहिए और आपको भी सोचना चाहिए।’

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours