सुकमा: जिले के धान खरीदी केन्द्रों में किसानों समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाना था।सुकमा अनुविभागीय कार्यालय सुकमा को धरना प्रदर्शन के लिए आवेदन दिया गया था जो सम्बधित अधिकारी व्दाराअनुमति नहीं दिया गया। जबकि शान्तिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने के लिए आवेदन किया गया था, न कि कोई हिंसात्मक अन्दोलन जो कि नियमो के विरुद्ध है। हम इसकी निन्दा करते हैं।
आॅल इंडिया स्टूडेन्टस् फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष -महेश कुंजाम आगे कहा है कि किसानों की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाना था। जो कि किसानों को आये दिन परेशानियों का सामना कर रहे हैं, इन मुद्दे को लेकर किया जाना था। फिर भी हम कुकानार , छिन्दगढ़, गादीरास धान खरीदी केन्द्रों में हम माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम पर ज्ञापन सौंपा । क ई धान खरीदी केन्द्रों पर अब तक पुरा धान किसान नहीं खफा पा रहे हैं जो कि सुकमा धान खरीदी केन्द्र मे पंजीकृत किसान कुल 1800 अब तक मात्र 12 75 किसान धान बेचा है, कुकानार धान खरीदी केन्द्र मे कुल किसान पंजीकृत संख्या 600 हैं जिसमें अब तक 535 किसान धान बेच पाया है, इस लिए सभी किसानों का धान खरीदी किया जाने, खरीदी समय अवधि बढ़ाया जाने, बरदानी (बोरा) की कमी के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जो सही समय पर काटा नहीं हो पा रहा है जो रोज आना जाना पड़ रहा है किराया गाड़ियों पर रात दिन का खर्चा दिनों दिन बड़ रहा है शासन -प्रशासन इन किसानों की मांगो को तत्काल पुरा नही किया तो cpi, aiyf, aisf, व किसान सभा आन्दोलन के लिए बाध्य होगें।
माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंप निम्न मांगे प्रस्तुत किया गया :-
1.सुकमा जिले के सभी पंजीकृत किसानों का धान लिया जाए।
- किसानों का धान खरीदी समय अवधि बढ़ाया जाय, ताकि सभी किसान अपना धान खफा सके।
- किसानों कि धान को क्वालिटी की कमियां बताकर क ई किसानों का धान वापस किया जा रहा है ,उसे कमियां नहीं बल्कि सम्पूर्ण धान लिया जाय।
- किसानों का धान समर्थन मुल्य 2500 रूपये की दर से नगदी भुगतान किया जाय।
इन मांगो को लेकर कुकानार धान खरीदी केन्द्र प्रभारी को ज्ञापन सौंपा ,इस अवसर देवा राम मडावी, सोनाधर नाग, बुधराम नाग, पीलू राम, शंकर बघेल, महेश कुंजाम, जीवन बघेल, सुखराम नाग, राम सिंह सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
छिन्दगढ़ में तहसीलदार जी महोदय को ज्ञापन सौंपा इस अवसर किसान अध्यक्ष – बुधरा, गंगा राम नाग, घेनवाराम नेगी, कुसुम नाग, मंगड़ू कवासी,महेश कुंजाम , हड़मा माड़वी व नव निर्वाचित जनपद सदस्य गण रहेl
गादीरास में धान खरीदी केन्द्र प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया इस अवसर पर के एआईएसएफ अध्यक्ष – शैलेन्द कश्यप, रामलाल कश्यप, भीमा कुंजाम ,हुंगा सोड़ी, मासा वेको सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।