क्रास्नोडार्स्की क्रे, रूस:- हम भारतीयों को बचपन से ही संस्कार और रिश्तों के महत्व के बारे में बताया जाता है, लेकिन विदेशों में मामला अलग है। वहां के लोग खुद को ज्यादा मॉर्डन समझते हुए रिश्तों की अहमियत भूल गए हैं। वहां जब चाहे महिला या पुरुष अपने पार्टनर को छोड़ सकते हैें। यहां रिश्तों की मर्यादा का ख्याल कम ही रखा जाता है। ऐसा ही एक ताजा मामला रूस से ऐसा मामला सामने आया था, जहां पर एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने अपने सौतेले बेटे से ही शादी कर ली। हाल ही में वो उसके बच्चे की मां भी बन गई। जिस वजह से उसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है।
10 साल बाद दिया तलाक
दरअसल मरीना बालामाशेवा रूस के क्रास्नोडार्स्की क्रे में रहती हैं, वो अपने पति एलेक्सी (45) के साथ 10 साल तक थीं। वक्त के साथ रिश्ते में कड़वाहट आने के बाद उन्होंने एक-दूसरे को तलाक देने का फैसला किया। हैरानी की बात यह है कि तलाक के बाद मरीना अपने 20 साल के सौतेले बेटे के साथ रिलेशन में आ गई। इसके बाद दोनों ने शादी रचा ली।
इस साल हुआ बच्चा
पिछले साल उन्होंने रजिस्टार ऑफिस में जाकर शादी कर ली। इसकी फोटो भी दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बाद में जब लोगों ने सवाल उठाए तो उन्होंने सबूत के तौर पर मैरिज डॉक्यूमेंट भी शेयर कर दिए। फिर नए साल 2021 की शुरुआत में मरीना ने एक बच्चे को जन्म दिया। शादी के बाद मरीना और व्लादिमीर ने कहा था कि उन्होंने एक नई जिंदगी की शुरूआत की है। इस वजह से वो अब अपने पूर्व पति एलेक्सी के संपर्क में नहीं हैं।मरी
ना ने एक इंटरव्यू बताया कि वह लंबे समय से अपने पति को धोखा दे रही थी और बेटे के साथ रिलेशनशिप में थी। उन्होंने यह भी बताया कि एक बार उसके पति ने ही बेटे के साथ संबंध बनाते रंगेहाथों पकड़ लिया था। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने यह भी दावा किया है कि मरीना शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी।
सोशल मीडिया पर है तगड़ी फॉलोविंग
पहले तो मरीना को पहले कोई नहीं जानता था। बाद में वो वजन कम करके कई लोगों की रोल मॉडल बन गईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। मौजूदा वक्त में इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वो अक्सर अपनी फोटोज शेयर करते रहती है।