मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और ऐश्वर्या राय को कौन नहीं जानता। उनके रिश्ते के बारे में हर कोई जानता है। जानकारी के मुताबिक एक समय पहले ऐश्वर्या, सलमान के गुस्से से परेशान हो चुकी थी। सलमान से ब्रेकअप के बाद उन्होंने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।
वहीं श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती एक दूसरे के प्यार में बेहद ही पागल थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने चुपके से एक दूसरे से शादी कर ली थी। मिथुन पहले से ही योगिता बाली से शादी कर चुके थे। श्रीदेवी ने मिथुन से अपना रिश्ता खत्म करके प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी कर ली।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह का प्यार भी खूब परवान चढ़ा। बाद में अनुष्का ने साल 2017 में विराट कोहली से शादी की और रणवीर ने साल 2018 में दीपिका पादुकोण से।
एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा की लव लाइफ हमेशा विवादों में रही। वैसे तो उनके नाम कई पुरुषों के साथ जुड़े लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हुई अमिताभ के साथ। रेखा ने बिग बी से अलग होकर दिल्ली के एक बिजनेस टाइकून मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद मुकेश ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। हालांकि, रेखा को माथे पर सिंदूर लगाए हुए आज भी देखा जाता है।
रानी का नाम आमिर खान, अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स के अलावा गोविंदा के साथ भी जुड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक फिल्म की शूटिंग के दौरान, गोविंदा को देर रात रानी के होटल के कमरे से बाहर निकलते देखा गया। हालांकि, गोविंदा ने अपनी पत्नी और रानी में से पत्नी को चुना। आगे चलकर रानी ने आदित्य चोपड़ा से शादी की।
माधुरी दीक्षित का नाम संजय दत्त के साथ काफी चर्चा में था। साल 1993 में संजय को टाडा के तहत अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद माधुरी ने संजय से दूर बना ली। साल 1999 में माधुरी ने डॉ श्रीराम नेने से शादी कर ली।
यह एक ऐसा मामला है जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान की पत्नी अवंतिका ने शादी से पहले रणबीर कपूर को डेट किया था। बाद में अवंतिका ने इमरान खान से साल 2011 में शादी कर ली। हालांकि, शादी के 8 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है।
करना कपूर और शाहिद कपूर काफी समय तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। करीना ने बाद में सैफ अली खान से और शाहिद ने मीरा राजपूत से शादी की।
+ There are no comments
Add yours