अर्जुन कपूर ने शेयर की डिश की तस्वीर, कैप्शन में छिपा है बनाने वाले का नाम

1 min read

ऐक्टर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और अपने से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। इसके साथ ही वह अपने को-स्टार्स की टांग खींचन का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में उन्होंने यम्मी डेजर्ट की तस्वीर को शेयर किया है। इसके साथ दिए कैप्शन पर लोगों की निगाहें टिक गईं, क्योंकि इसका इशारा ही ऐसा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी
अर्जुन कपूर ने इस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर यम्मी डेजर्ट की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी के साथ ‘हर’ लिखा। इसके बाद तो लोग समझ गए कि ईस्टर के मौक पर अर्जुन कपूर के लिए यह डिश स्पेशल लेडी ने ही बनाई है।

दोनों के लव अफेयर की चर्चा आम
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं आम रहती हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ अक्सर स्पॉट होते हैं और वकेशन पर जाते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के पोस्ट पर तारीफ करना नहीं भूलते हैं।

अर्जुन कपूर की फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अलावा कृति सेनन और संजय दत्त भी प्रमुख भूमिका में थे। अब वह एक अनाम फिल्म में रकुलप्रीत सिंह के साथ काम करेंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours