एंटरटेनमेंट डेस्कः- मुंबई: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपकमिंग फिल्म पुष्पा को लेकर चर्चाओं में है। कई भाषाओं में बनने वाली इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म की कहानी आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन की डकैती पर आधारित है। ये फिल्म दो भागों में रिलीज की जाएगी। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म को इसी साल क्रिसमस के मौके रिलीज करने का फैसला लिया है।
इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन साथ में नजर आने वाले हैं। फिल्म से रश्मिका का पहला लुक सामने आ गया है जिसमें एक्ट्रेस का अंदाज देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। रश्मिका के चेहरे पर बहुत ही मासूमियत दिखाई दे रहा हैं। इस लुक के आते ही सोशल मीडिया पर पुष्पा और रश्मिका मंदाना ट्रेंड कर रहा है।
फिल्म ‘पुष्पा’ में रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया यूजर्स को काफी एक्साइटेड कर रहा है। इसमें वो अपने कान में कुछ पहनते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही उनके पास श्रृंगार के लिए गजरा रखा हुआ है। पोस्टर देखकर तो लग रहा है कि फिल्म में उनका किरदार काफी दिलचस्प होने वाला है।
फिल्म में रश्मिका, श्रीवल्ली का किरदार निभा रही हैं। आपको बता दें कि पुष्पा 2 पार्ट्स में रिलीज होगी। पहले पार्ट का नाम पुष्पा द राइज है जो साल 2021 में रिलीज होगी।
+ There are no comments
Add yours