अस्पताल में भर्ती हैं ऋषि कपूर, भाई रणधीर कपूर ने दिया हेल्थ अपडेट

0 min read

ऐक्टर की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने उनकी हेल्थ से जुड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि ऋषि को सांस लेने में तकलीफ है। अब उनकी हालत स्थिर है।

बढ़ गई फैंस की चिंता
ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। इस बीच उनके भाई रणधीर कपूर ने बताया कि उनको कैंसर है और सांस लेने में कुछ समस्या आ रही थी। उनके परिवार ने उन्हें इसी वजह से हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। अब उनकी हालत स्टेबल है।

बीते सितंबर लौटे हैं भारत
ऋषि कपूर यूएस में करीब 1 साल इलाज करवाने के बाद बीते सितंबर भारत लौटे हैं। फरवरी में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है।

इनफेक्शन के चलते हो चुके भर्ती
पहले उन्हें दिल्ली में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह वहां कोई फैमिली फंक्शन अटेंड करने गए थे। उस वक्त ऋषि ने बताया था कि उनको कोई इनफेक्शन हुआ है।

2 अप्रैल से सोशल मीडिया पर नहीं हैं ऐक्टिव
मुंबई लौटने के बाद वह वायरल फीवर की वजह से भर्ती हुए थे। ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं हालांकि उन्होंने 2 अप्रैल से वहां कुछ पोस्ट नहीं किया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours