इरफान की साल 2017 में आई सुपरहिट फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ में उनके साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री ने काम किया था। इरफान के निधन से सबा कमर भी काफी दुखी हैं। उन्होंने इरफान के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘इरफान खान के गुजरने की खबर सुनकर बेहद आहत हूं। मैं अभी भी इस खबर को स्वीकार नहीं कर पा रही हूं। ऐसा लगता है कि जैसे कल की ही बात थी कि के सेट्स से वापस लौट रहे थे। एक ऐक्टर और मेंटॉर के तौर पर आपने मुझे बहुत कुछ सिखाया। सिनेमा जगत के लिये यह बहुत बड़ा नुकसान है। इतना बेहतरीन अभिनेता इतनी जल्दी चला गया। इरफान आप सिनेमा में एक बहुत बड़ी खाली जगह छोड़ गए हैं। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं। अल्लाह उन्हें इस नुकसान को झेलने की ताकत दे। केवल आपकी, मीता।’
बता दें कि इरफान खान को 2018 में न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी देकर फैंस को झटका दिया था। इरफान खान इस बीमारी का इलाज लंदन में करवा रहे थे। भारत आने के बाद वह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपने रूटीन चेकअप्स करवाते रहते थे। पिछले हफ्ते उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया था जहां उनका निधन हो गया।