एक्टर वरुण धवन की उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की तारीखों को लेकर लग रहे कयास अब खत्म हो गए हैं। वरुण धवन के चाचा अनिल धवन ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों की शादी 24 जनवरी को होने वाली है। इससे पहले भी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि दोनों अलीबाग में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कहा जा रहा था कि यह शादी 5 दिन तक चलते वाली है। इसमें 50 के करीब मेहमान शामिल हो सकते हैं। इन खास मेहमानों की सूची में सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान और फिल्ममेकर करण जौहर का नाम भी बताया जा रहा था।
अब अनिल धवन ने वरुण की शादी की पुष्टि करते हुए कहा है, ‘मेरे भतीजे वरुण धवन की 24 जनवरी को शादी हो रही है। मैं इसे लेकर काफी खुश हूं।’ अनिल धवन ने SpotboyE से बातचीत में कहा कि वह भी इस शादी का हिस्सा बनने वाले हैं। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में अनिल धवन ने वरुण और नताशा की शादी की खबर से इनकार किया था। उन्होंने शादी के सवाल पर कहा था, ‘वाह, मैं हैरान हूं। वे इस महीने शादी कर रहे हैं और हमें कुछ खबर भी नहीं है? क्या वे हमें ऐन वक्त इन्वाइट करने वाले हैं। इतना सीक्रेट रख रहे हैं क्या?’
‘पठान’ मूवी के डायरेक्टर सिद्धार्थ ने सेट पर असिस्टेंट को जड़ा थप्पड़
अनिल धवन ने कहा, ‘जो भी है, परिवार के तौर पर हम लोग उन्हें शादी के लिए कह रहे हैं। मेरा मानना है कि यह एक ऐसी रस्म है, जो समय पर हो जानी चाहिए। इसमें देरी करने की कोई वजह नहीं है। या तो इसे आप समय पर कर लीजिए या फिर कभी न कीजिए।’ बता दें वरुण धवन और नताशा दलाल सालों से रिलेशनशिप में हैं। वरुण और नताशा की दोस्ती उस दौर की है, जब वरुण धवन महज छठी क्लास में पढ़ते थे। करीना कपूर खान के चैट शो What Women Want में बात करते हुए वरुण धवन ने अपनी लव स्टोरी के बारे में भी खुलासा किया था।
सना खान ने शादी के दो महीने पूरे होने पर पति अनस सैयद को दिया गिफ्ट
वरुण धवन ने कहा था कि जब उन्होंने पहली बार नताशा दलाल को देखा था, तभी दिल दे बैठे थे। हालांकि वरुण धवन ने जब नताशा दलाल से प्यार का इजहार किया था तो उन्होंने खारिज कर दिया था। पेशेवर तौर पर बात करें तो वरुण धवन हाल ही में कुली नंबर वन मूवी में नजर आए थे। इस फिल्म का डायरेक्शन उनके पिता डेविड धवन ने ही किया था। उनके अलावा इस मूवी में सारा अली खान, शिखा तलसानिया, परेश रावल, राजपाल यादव और अन्य कई सितारे भी नजर आए थे।