एक्सक्लूसिव: सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप पर पहली बार खुलकर बोलीं रिया चक्रवर्ती

1 min read

पिछले काफी समय से ऐसी चर्चा है कि ऐक्टर और रिलेशनशिप में हैं और एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों को अक्सर ही एक साथ देखा जाता है तो लगभग इस खबर को कन्फर्म ही माना गया है। कुछ दिनों पहले सुशांत और रिया को पैरिस में भी एक साथ देखा गया था। इसके अलावा सुशांत और रिया अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट पर कॉमेंट करते भी दिखाई देते हैं। सुंशात और रिया ने हमेशा ही अपनी रिलेशनशिप पर खामोशी बरती है। हालांकि अब अपने रिलेशनशिप पर पहली बार रिया चक्रवर्ती खुलकर बोली हैं।

हाल में इंस्टाग्राम लाइव पर ईटाइम्स से एक्सक्लूसिव बात करते हुए रिया ने सीधे सपाट तरीके से सुशांत के साथ अपने रिलेशनशिप पर जवाब दिए। अपने लिंकअप की खबरों को सीधे खारिज करते हुए कहा, ‘न तो मैंने और न ही सुंशात सिंह राजपूत ने रिलेशनशिप की बातों को स्वीकार किया है, इसलिए ये सारी खबरें सच नहीं हैं। मैं और सुशांत बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं उन्हें पिछले 8 सालों से जानती हूं। साल दर साल हमारी दोस्ती में इजाफा हुआ है।’

आगे इस बारे में बात करते हुए रिया ने कहा, ‘मैं अपने सभी दोस्तों को बहुत प्यार करती हूं और इस बात को छिपाती भी नहीं हूं। मैं लोगों के प्रति अपने प्यार को लेकर काफी खुली हुई हूं फिर चाहे वो लड़के हों या लड़कियां। जहां तक सुशांत की बात है, वह मेरे सबसे अच्छे दोस्त और एक बेहतरीन इंसान हैं। मैं उनके बारे में तो नहीं जानती लेकिन मेरे लिए तो वह सबसे क्यूट और आकर्षक व्यक्ति हैं। लेकिन मुझे अभी तक नहीं पता कि वह मेरे बारे में क्या सोचते हैं।’ यहां देखें, रिया का पूरा इंटरव्यू:

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours