एक्स-गर्लफ्रेंड पूजा भट्ट से जुड़े आर्टिकल पर आया रणवीर शौरी को गुस्सा, बोले- मुझे प्रताड़ित किया गया

1 min read

और का रिलेशनशिप सुर्खियों में रहा है। इससे जुड़ा एक आर्टिकल वायरल हो रहा है। इस आर्टिकल पर रणवीर का रिऐक्शन आया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि उन्हें कैसे सालों तक निशाना बनाया जाता रहा है।

यूजर के आर्टिकल पर रणवीर शौरी का जवाब
एक ट्विटर यूजर ने आर्टिकल ट्वीट किया है। यह पूजा भट्ट की लव लाइफ पर है। इसकी हेडिंग में जिक्र है कि पूजा रणवीर शौरी के साथ अब्यूजिव रिलेशनशिप में थीं। यूजर ने रणवीर शौरी को टैग करते हुए लिखा है कि इनका पीआर का स्टोरी कब खत्म होगा। रणवीर शौरी ने इस पर जवाब दिया है, इस तरह के आर्टिकल्स बदनाम करने वाले पीआर कैंपेन का नतीजा होते हैं, जिनसे ये फिल्म पर राज करने वाले मुझे सालों से टारगेट कर रहे हैं। मीडिया पुलिस और मीडिया के पुराने रेकॉर्ड्स भी चेक नहीं करती जिससे पता चलेगा कि मुझे इन लोगों ने प्रताड़ित क्या था।

मनीष मखीजा थे दोस्त, पूजा से कर ली थी शादी
यूजर ने एक और ट्वीट किया है और बताया है कि कैसे मनीष मखीजा की तस्वीर को रणवीर शौरी की तस्वीर बताया गया है। इस पर रणवीर ने लिखा है, फोटो में दिखाई दे रहा यह व्यक्ति इस घटना के पहले तक मेरा बेस्ट फ्रेंड हुआ करता था और इसके बाद उससे (पूजा भट्ट) शादी कर ली। सारे रिश्ते ऐसे ही मैनीप्युलेटिव होते हैं और सामाजिक लड़ाइयों में इस्तेमाल होते हैं।

रणवीर को छोड़ना पड़ा था देश
रणवीर शौरी एक इंटरव्यू मे भी इस घटना का जिक्र कर चुके हैं। उन्होंने बताया था, 2002-2005 में जब ये सब हुआ तो उन्हें कुछ वक्त के लिए देश छोड़ना पड़ा था। उन्होंने बताया था कि ये लोग पावरफुल थे और मीडिया में उनके बारे में कई झूठ कहे गए। माहौल काफी कड़वाहट भरा हो गया था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours