केशकाल: छत्तीसगढ़ में रेप और छेड़छाड़ का मामला थम नही रहा है। आए दिन दरिंदे महिलाएं व युवतियों को हवस का शिकार बना रहे है। इसी बीच खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का ताजा मामला सामने आया है। जहां एक 10 साल की मासूम को बहला फुसलाकर जंगल की ओर ले गया, और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया।
बच्ची के चिखने चिल्लाने के बाद आरोपी डर गया और बच्ची को जंगल में छोड़कर फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
वहीं घर पहुंचने के बाद मासूम ने अपने साथ हुए घटना की जानकरी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने धनोरा थाने में केस दर्ज कराई। दूसरी ओर दुष्कर्म की कोशिश की खबर फैलते ही इलाके के लोगों में आक्रोश है। पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।