ऐक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर लगाया यौन शोषण का आरोप, कंगना बोलीं- गिरफ्तार करो

1 min read

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ने फिल्ममेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। ऐक्ट्रेस ने ट्वीट कर पीएमओ से मदद की गुहार लगाई है और अपनी सुरक्षा को खतरा बताया है। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले को संज्ञान में लिया है। हालांकि, अभी तक अनुराग कश्यप की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पायल घोष बोलीं- मेरी सुरक्षा को खतरा
पायल घोष ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अनुराग कश्यप ने मेरे साथ जबरदस्ती की और काफी बुरा बर्ताव किया। पीएमओ और नरेंद्र मोदी जी, इस पर ऐक्शन लें और इस क्रिएटिव शख्स के पीछे छिपा शैतान देश को दिखाए। मुझे पता है कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है और मेरी सुरक्षा खतरे में हैं। प्लीज मेरी मदद कीजिए।’

राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान में लिया मामला
पायल घोष के इस ट्वीट पर राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने रेप्लाई किया। उन्होंने ऐक्ट्रेस से लिखित शिकायत देने को कहा और उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिया है। इसके बाद पायल घोष ने उनका शुक्रिया अदा किया है।

पायल घोष के सपॉर्ट में कंगना रनौत
पायल घोष के इस ट्वीट पर लोगों तेजी से रिऐक्शन आ रहे हैं। वहीं, अपनी बेबाकी के लिए मशहूर कंगना रनौत ने भी अपना प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, ‘हर आवाज की अहमियत है। अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करो।’

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours