ऐश्वर्या राय और आराध्या नानावटी अस्पताल में भर्ती

1 min read

अविनाश पांडे
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को शुक्रवार को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद ऐश्वर्या राय को इससे पहले बेटी आराध्या के साथ घर पर होम क्वॉरेंटीन किया गया था। बता दें कि उनके ससुर अमिताभ बच्चन और पति अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव होने के चलते पहले से ही नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या राय और आराध्या को सांस लेने में तकलीफ हुई तो डॉक्टर्स चेकअप करने के लिए घर पहुंचे। इसके बाद डॉक्टर्स की सलाह पर ऐक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बच्चन फैमिली की बात की जाए तो सिर्फ जया बच्चन ही कोरोना निगेटिव पाई गई थीं। बाकी घर के चार सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण नानावटी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं, अमिताभ बच्चन रोजाना अपने फैंस का सोशल मीडिया पर शुक्रिया अदा कर रहे है, जो उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए लगातार ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने बीते शनिवार को अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी थी। इसके अलावा अगले दिन रविवार को अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।

बताते चलें कि बीएमसी ने बीते रविवार को अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा का सैनिटाइजेश किया गया था और इसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह सील कर दिया गया था। अमिताभ बच्चन के चार बंगलों को सील कर दिया गया था।

NBT Entertainment अब Telegram पर भी। हमें जॉइन करने के लिए और मोबाइल पर पाएं हर जरूरी अपडेट।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours