कांकेर में किसान ने मछली पकड़ने लिए डाला था जाल, अंदर से जो निकला उसे देखकर उड़ गए होश

1 min read

कांकेरः- किसान ने मछली पकड़ने के लिए नदी में जाल डाला था। जब किसान ने जैसे ही जाल को खींचकर बाहर निकाला तो उनके होश उड़ गए क्योंकि उसमें एक मछली नहीं सारी मछलियों को चट कर विशालकाय अजगर फंस हुआ था और वहां से निकल नहीं पा रहा था।

मामला चारामा वनपरिक्षेत्र के ग्राम शाहवाड़ा का है। जहां एक किसान बीती राात में मछली फंसाने खेत में जाल लगाया था। सोमवार सुबह वह जाल में फंसे मछलियों को निकालने खेत में पहुंचा तो वहां लगाए गए जाल में मछलियां तो नहीं मिली, लेकिन वहां विशालकाय अजगर जाल में फंसा हुआ मिला।

मछली जाल में अजगर फंसने की बात गांव में फैल गई। देखते ही देखते गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। अजगर खेत में मिलने से वहां आने-जाने वाले किसानों में दहशत व्याप्त हो गई। इसकी सूचना गांव वालों ने वन विभाग को दी।

एक-दो घंटे में वन विभाग की टीम ग्राम शाहवाड़ा पहुंच गई। खेत में पहुंच कर वनकर्मियों की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। तब जाकर कहीं गांव वालों ने राहत की सांस ली।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours