कांग्रेस ने शरणार्थियों को 27 बार दिया धोखा: शाह

1 min read

भुवनेश्नर
गृहमंत्री ने शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशान पर विपक्षी दल रहे। भुवनेश्वर में आयोजित इस रैली में शाह ने कहा कि विपक्षी पार्टियां कांग्रेस, कम्युनिस्ट, एसपी, बीएसपी और ममता दीदी सीएए का विरोध कर रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि अल्पसंख्यकों की नागरिकता चली जाएगी। आप लोग झूठ क्यों फैला रहे हैं? उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक नेताओं ने हिंदू और सिख शरणार्थियों को 27 बार धोखा दिया है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां सीएए को लेकर अफवाह फैला रहे हैं, लोगों को उकसा रहे हैं और दंगे करा रहे हैं। शाह ने एक बार फिर कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देकर रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘आजादी के बाद वहां जबरन लोगों का धर्म परिवर्तन कराया गया। महिलाओं की जबरन शादियां हुईं और उनसे बलात्कार हुए। कई शरणार्थी अपनी जान और मान-सम्मान बचाने भारत आए। आज 70 साल हो गए हैं, मगर इन लोगों के पास भारत की नागरिकता नहीं है। उनके मानवाधिकारों का क्या?’ उन्होंने कहा कि अगर किसी को भ्रम है कि सीएए से किसी की नागरिकता चली जाएगी तो उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि यह नागरिकता देने का कानून है, नागरिकता लेने का नहीं।

‘कांग्रेस ने हिंदू और सिख शरणार्थियों को 27 बार दिया धोखा’
शाह ने कांग्रेस पर शरणार्थियों को बार-बार धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 1950 के दशक में हर कांग्रेसी नेता ने पाकिस्तान के हिंदू और सिख शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस नेताओं ने 27 बार ऐसे वादे किए, मगर कभी इनको पूरा नहीं किया। सीएए का प्रस्ताव लाते वक्त हमें पता था कि हम पर हमले किए जाएंगे, मगर हमें ऐसे अभियानों से फर्क नहीं पड़ता।’ उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल जैसे नेताओं ने जो वादा किया था, केन्द्र की मोदी सरकार उस वादे को पूरा कर रही है।

नवीन पटनायक के घर साथ बैठकर किया लंच
शाह ने विपक्षी दलों को चुनौती देते हुए कहा कि वे बताएं कि सीएए के किस क्लॉज में नागरिकता लेने की बात है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ भ्रम फैलाकर दो समुदायों में मतभेद पैदा कर रहा है। इससे पहले ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने घर लंच पर बुलाया। सभी नेताओं ने पटनायक के आवास पर साथ बैठकर लंच किया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours