बता दें कि यह केसरी फिल्म का यह गाना काफी हिट रहा था। इस गाने में देशभक्ति का भाव था और उसने सबके दिल को छू लिया था। अब इसका जो वर्जन अक्षय लेकर आए हैं वह भी लोगों के दिलों को छू रहा है। कोरोना के इस माहौल में सभी जानते हैं कि डॉक्टर्स किस तरह से दिन रात एक कर मरीजों के लिए काम कर रहे हैं।
डॉक्टर्स को शानदार ‘तोहफा’
कोरोना के खिलाफ इस जंग में हमारे लिए सबसे अहम डॉक्टर्स ही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी यह बात कही थी। इस गाने से पहले अक्षय कुमार ने भी कहा कि जो अपना घर-परिवार छोड़कर हम सबके लिए लगा है, उसे सलाम तो बनता है। बिल्कुल बनता है और क्या खूब अक्षय ने उन्हें सलाम दिया है।
दिल से देंगे आप भी दुआ
यह गाना यूट्यूब पर आते ही हिट हो गया है। करण जौहर ने भी इस गाने के लिए काफी मेहनत की है। मनोज मुंतशिर का लिखा यह गाना हमारे दिल में जगह बना लेता है। इसकी शुरुआत ही मनोज इन शब्दों से करते हैं, नन्ही सी हंसी…भोली सी खुशी…फूलों सी वो बाहें भूल गए…जब देश ने दी आवाज हमें..हम घर की राहें भूल गए…। यह गीत भला कैसे नहीं हर दिल को छू लेगी।