कोरोना से मदद के लिए एक करोड़ वालिंटियर: रिजिजू

1 min read

नई दिल्लीखेल मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में एक करोड़ से अधिक स्वयंसेवियों को लगाएंगी। यह युवा कार्य और खेल मंत्रालय की नेहरू युवा संगठन और राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत किया जाएगा। इसमें भारत स्काउट्स एंड गाइड्स भी शामिल होंगे। रिजिजू ने सभी प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेशों के खेल मंत्रियों के साथ दो दिवसीय वीडियो कांफ्रेंस के बाद यह बात कही।

रिजिजू ने कहा, ‘नेहरू युवा केंद्र संगठन और एनएसएस के 60 लाख से अधिक वालिंटियर कोरोना योद्धा के रूप में डटे हुए हैं। वे जागरूकता फैला रहे हैं, मास्क बांट रहे हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘केंद्र और राज्यों ने मिलकर तय किया है कि युवा मंत्रालय की योजनाओं के तहत इनकी संख्या एक करोड़ से अधिक की जाए। ये लोग कोरोना के खिलाफ लड़ाई में ही मदद नहीं करेंगे बल्कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के संदेश के फायदों के बारे में भी लोगों को बताएंगे।’

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours