कोरोना: स्पेन को पीछे छोड़ 5वें नंबर पर भारत

1 min read

नई दिल्लीदेश में के ताजा मामलों ने टेंशन बढ़ा दी है। शनिवार को संक्रमण के करीब 10,000 नए केस सामने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,46, 549 पहुंच गई है। इस तरह भारत ने स्पेन (2,41,310) को भी पीछे छोड़ दिया और अब वह कोरोना वायरस महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का पांचवां देश बन गया है।

अब अमेरिका (19,06,060), ब्राजील (6,14,941), रूस (4,58,102) और ब्रिटेन (2,86,294) ही इस मामले में भारत से आगे हैं। कोरोना वायरस से देश में पिछले 24 घंटे में 297 मौत हुई है और एक दिन में यह सबसे ज्यादा मौतें हैं। इससे पहले एक दिन में गुरुवार को 9,651 मामले सामने आए थे। वहीं, एक दिन में 295 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि, भारत के लिए राहत की बात है कि अमेरिका, ब्राजील और स्पेन के मुकाबले देश में कोरोना से मृत्यु दर कम है। भारत में अब तक कोरोना से 6,642 लोगों की मौत हो चुकी है।

आधे मामले 4 बड़े शहरों से
चौंकाने वाली बात यह है कि करीब आधे मामले शीर्ष चार महानगरों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नै- में सामने आए हैं। इस वायरस से मरने वालों की संख्या 7,000 के करीब पहुंच रही है और मृतक संख्या में से आधे लोग इन्हीं चार महानगरों के है। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इन चार महानगरों के साथ यदि अहमदाबाद, इंदौर और पुणे को भी जोड़ लिया जाए तो कुल संक्रमित मामलों के 60 प्रतिशत और कुल मृतक संख्या के 80 प्रतिशत मामले इन सात शहरों के हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में एक लाख 15,942 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 1,14, 072 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जिनमें से 4,611 मरीज पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं। अब तक 48.20 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। अबतक 45 लाख 24 हजार 317 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से भी एक लाख 37 हजार 938 नमूनों की जांच गत 24 घंटे में हुई है।

पढ़ें:

किस राज्य में कितनी मौतें
कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र (2,849 ) में हुई हैं। इसके बाद गुजरात में 1,190, दिल्ली में 708, मध्य प्रदेश में 384, पश्चिम बंगाल में 366, उत्तर प्रदेश में 257, तमिलनाडु में 232, राजस्थान में 218, तेलंगाना में 113 और आंध्र प्रदेश में 73 , कर्नाटक में 57 और पंजाब में 48 लोगों की मौत हुई है। जम्मू-कश्मीर में 36 लोगों की मौत हुई है जबकि बिहार में 29, हरियाणा में 24, केरल में 14, उत्तराखंड में 11, ओडिशा में आठ और झारखंड में सात लोगों की मौत हुई है।

हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में कोविड-19 से पांच-पांच लोगों की मौत हुई। असम में चार जबकि छत्तीसगढ़ में दो लोगों की मौत हुई। मेघालय और लद्दाख में एक-एक मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार मृतकों में 70 फीसदी वैसे लोग हैं जो पहले से ही अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।

किस राज्य में कितने केस
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में संक्रमण के सबसे ज्यादा 80,229 मामले महाराष्ट्र में हैं। तमिलनाडु में 28,694, दिल्ली में 26,334, गुजरात में 19,094, राजस्थान में 10,084, उत्तर प्रदेश में 9,733 और मध्य प्रदेश में 8,996 लोग संक्रमित हुए हैं। पश्चिम बंगाल में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,303 हो गई है। कर्नाटक में 4,835, बिहार में 4,596 और आंध्र प्रदेश में 4,303 मरीज हैं।

हरियाणा में कोरोना वायरस के 3,597, जम्मू-कश्मीर में 3,324, तेलंगाना में 3,290 और ओडिशा में 2,608 मामले हैं। पंजाब में 2,461, असम में 2,153, केरल में 1,699, उत्तराखंड में 1,215 लोग संक्रमित हैं। झारखंड में 881, छत्तीसगढ़ में 879, त्रिपुरा में 692, हिमाचल प्रदेश में 393, चंडीगढ़ में 304, गोवा में 196, मणिपुर में 132 और पुडुचेरी में 99 मामले हैं।

लद्दाख में 97, नगालैंड में 94, अरुणाचल प्रदेश में 45 जबकि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह और मेघालय में संक्रमण के 33-33 मामले हैं। मिजोरम में 22, दादरा एवं नगर हवेली में 14 और सिक्किम में कोविड-19 के तीन मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कुल 8,192 मामले राज्यों को वापस भेजे गए हैं। हमारे आंकड़े भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से मिलान करके जारी किए जाते हैं।

(भाषा इनपुट्स के साथ)

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours