कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपनी गलती से सीख नहीं रही है। वह लगातार शॉर्ट बॉल कर रहे हैं और रोहित बार-बार गेंद को मैदान के बाहर भेज रहे हैं। रोहित अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 10 ओवर बाद टीम का स्कोर 94 रन पर एक विकेट है। रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के अहम खिलाड़ी पैट कमिंस के पहले ही ओवर में दो छक्के लगाए। कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं।
scorecard
बीते 2 ओवर केकेआर के लिए शानदार रहे हैं। 9वें और 10 ओवर में केकेआर ने सिर्फ 11 रन खर्च किए हैं। रफ्तार पकड़ चुकी मुंबई को इन दोनों गेंदबाजों ने कुछ हद तक ब्रेक लगाने का काम किया है।
8 ओवर बाद मुंबई ने 1 विकेट गंवाकर 83 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 27 गेंद में 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित अभी तक 4 छक्के बरसा चुके हैं। दूसरी ओर सूर्यकुमार ने भी 19 बॉल में 40 रन बना लिए हैं। उन्होंने अभी तक 6 चौके और 1 छक्का बरसाया है।
रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 27 गेंद पर 50 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। मुंबई को इस साझेदारी ने शुरुआती झटके से उबारा।
कमिंस पहला ओवर फेंकने आए और उनकी लेंथ सटीक नहीं थी। रोहित ने इसका पूरा फायदा उठाया और ओवर में दो छक्के लगाए।
तीसरे ओवर में सुनील वॉरियर के ओवर में सूर्यकुमार यादव ने चार चौके लगाए। सुनील वॉरियर अपनी लाइन से भटके और यादव ने इसका पूरा फायदा उठाया।
1.2 ओवर: मुंबई को पहला
झटका,
क्विंटन डिकॉक (1)
OUT!
केकेआर ने यहां टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है। इसका मतलब है कि रोहित की मुंबई इंडियंस को एक बार फिर पहले बल्लेबाजी करनी होगी। मुंबई की टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के उतरी है।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI)
रोहित कप्तान (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI) सुनील नरेन, शुभमन गिल, नीतीश राणा, इयॉन मॉर्गन, आंद्रे रसल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर/कप्तान), निखिल नाइक, पैट कमिंस, कुलदीप यादव, सुनील वॉरियर्स, शिवम मावी
पिच रिपोर्ट: पिच से स्केयर बाउंड्री की लंबाई 73 और 76 मीटर है। विकेट पर अच्छा घास दिख रहा है, जिससे यहां बड़े स्कोर के मैच की उम्मीद आप कर सकते हैं। घास के नीचे यह सूखी और ठोस पिच है। बाउंड्री आज काफी बड़ी हैं और मैच के दौरान यहां हवा भी इसमें अपना रोल अदा करेगी। इसका मतलब है कि आप यहां आज ज्यादा छक्कों की उम्मीद नहीं कर सकते। पिछली बार यहां 33 छक्के मैच में बरसे थे, लेकिन आज शायद छक्कों की संख्या उससे कुछ कम ही रहेगी।
पिछले सत्र की चैंपियन मुंबई की टीम ने चेन्नै सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ इस बार अपना अभियान शुरू किया था, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ी। आज मुंबई की टीम केकेआर पर जीत दर्ज कर लय में लौटना चाहेगी, दूसरी ओर केकेआर भी चाहेगा कि वह मुंबई को हराकर अपना विजयी आगाज करे।