पश्चिमी चंपारणबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को हवाई मार्ग से बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण किया। इस दौरान सीएम इंडो नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मिकी नगर गंडक बराज (Valmikinagar Gandak Barrage ) भी पहुंचे। जहां उन्होंने गंडक नदी पर बने बराज के फाटकों का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों से बातचीत भी की।