दंतेवाड़ा: जिले के गीदम थाना क्षेत्र से सड़क हादसे की खब सामने आई है। खबर है कि बाइक से गश्त कर रहे डीआरजी जवान को बस एक यात्री बस ने टक्कर मार दी। हादसे से जवान गंभर रूप से घायल हो गया। हादसे से घायल जवान को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। घायल जवान को हेली कॉप्टर से रायपुर लाया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार गीदम थाना में पदस्थ डीआरजी जवान सुदरू रविवार रात को इलाके के गश्त पर निकला था। इसी दौरान एक यात्री बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे से सुदरू गंभीर रूप से घायल हो गया।