चलती ट्रेन में लूट और महिला से सामूहिक बलात्‍कार की वारदात, चार आरोपी गिरफ्तार, 4 अन्य की तलाश जारी..

1 min read

मुंबई,महाराष्ट्रः- लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में एक महिला के साथ कथित गैंगरेप की वारदात सामने आई है। महिला अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी। जिसके साथ कसारा घाट के इलाके में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में चार लोगों को गिरफ्तारी भी हुई है और चार अन्य की तलाश जारी है।

वहीं इस मामले में जीआरपी कमिश्नर कैसर खालिद ने बताया की क़रीब 8 लोगों ट्रेन में चढ़े थे। इन लोगों ने पहले लूटपाट की और फिर एक महिला जो की अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी उसके साथ बलात्कार किया। इस मामले में 4 आरोपियों को पकड़ा गया है और 4 अन्य की तलाश की जा रही है।

हथियारों से लैस बदमाश चलती ट्रेन में घुस आए

आपको बता दें कि शुक्रवार को एक्सप्रेस में हथियारों से लैस कई लुटेरे चढ़ गए थे। इन बदमाशों ने यात्रियों से लूटपाट की और उनका कीमती सामान छिन लिया। इस घटना से यात्री काफी दहशत में हैं। वहीं यात्रियों को लूटने के बाद आरोपियों ने एक 20 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया।

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी कल्याण ने लूट और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।   

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours