चहल पागल, पापा को कौन नचाता है: रोहित ने की खिंचाई

1 min read

नई दिल्लीस्टार क्रिकेटर और भारत की वनडे और टी20 टीम के कैप्टन ने पूर्व धुरंधर ऑराउंडर युवराज सिंह के साथ मिलकर स्पिनर की खिंचाई की। रोहित और युवराज ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो चैट किया।

चीन से फैले घातक कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में फिलहाल 14 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित है। इसी के चलते खेल प्रतियोगिताएं रद्द या स्थगित हैं और खेल जगत की दिग्गज हस्तियां अपने-अपने घर पर समय बिता रही हैं।

पढ़ें,
लॉकडाउन के कारण रोहित अपने घर मुंबई में हैं, वहीं युवराज सिंह ने बताया कि वह गुरुग्राम में हैं। रोहित ने युवराज के साथ वीडियो चैट में युजवेंद्र चहल का भी जिक्र किया। युवराज कहते हैं, ‘युजी (चहल) का वीडियो देखा। अपनी फैमिली को डांस करा रहा है।’

इस पर रोहित कहते हैं, ‘मैंने युजी को बोला कि तू पागल तो नहीं है, अपने पापा को नचा रहा है। खुद बदतमीजी कर रहा है, वो ठीक है लेकिन पापा को नचाना सही नहीं है।’ ऐसा कहकर दोनों हंसने लगते हैं।

क्रिकेट के मैदान पर अपनी गुगली और इसके साथ-साथ अपनी मस्ती के लिए मशहूर युजवेंद्र चहल इन दिनों परिवार के साथ भी खूब मस्ती कर रहे हैं। हाल ही में टिक टॉक पर डेब्यू करने वाले चहल अब यहां भी स्टार बन गए हैं। टिकटॉक वीडियो पर अपने पापा को नचाने के बाद चहल अब फैमिली संग डांस करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका यह फैमिली डांस खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में चहल के अलावा उनके मम्मी पापा भी साथ में नाच रहे हैं। सभी परिजन किसी जैज म्यूजिक की धुन पर थिरक रहे हैं और इस डांस कार्यक्रम में चहल लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours