रायपुर: कोरोना मुक्ति की ओर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। इसी बीच खबर आ रही है कि रायगढ़ के धरमजयगढ़ इलाके में 2 और नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 45 हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित युवक मुंबई से लौटे हैं। इससे पहले कल, मुंगेली से 1 राजनांदगांव से 4 और कोरोबा से एक नए मरीज की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 104 पहुंच गई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 44 हो गई है।
गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 39010 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 36586 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 104 की पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 2324 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 59 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 45 मरीजों का उपचार जारी है।
+ There are no comments
Add yours