रायपुर: पंचायत चुनाव जनवरी 2020 में होना है। नगरीय निकाय चुनाव समाप्त होते ही परिणाम से ठीक पहले ही पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है साथ ही अंचार सहिंता लागू होने की घोषणा भी हो चुकी है। पंचायत चुनाव मतदान 3 चरणों में होगा। इस चुनाव में 1 लाख 60 हजार कर्मचारी मतदान कराएंगे और 50 हजार लोग मतदान दलों से अलग व्यवस्था में शामिल होंगे। निक्षेप राशि की दरों में वृद्धि कर दी गई है। पंच के लिए 50, सरपंच के लिए 1000 रुपए धरोहर राशि निर्धारित की गई है। बता दें की पंचायत चुनाव में 11664 सरपंच पदों के लिए, एक लाख साठ हजार पच्चीस पंच पदों के लिए चुनाव होगा। 1 करोड़ 44 लाख 68 हजार 763 मतदाता पंच,सरपंच,जनपद और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान कर सकेंगे। लगभग 6 करोड़ मतपत्रों का प्रकाशन किया जाएगा। मतपत्रों का रंग पहले की ही तरह ही रहेगा। गैर दलीय आधार पर पंचायत चुनाव होंगे।
जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव के लिए सभी कलेक्टर 30 दिसम्बर को ही अधिसूचना जारी करेंगे। आरक्षण STATUS भी 30 दिसंबर को ही जारी किया जायेगा। मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन और नामांकन कार्यवाही 6 जनवरी तक हो जाएगी। इसके बाद 7 जनवरी को समीक्षा और 9 जनवरी तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। प्रतीक चिन्हों का आबंटन के साथ ही अंतिम सूची का प्रकाशन भी उसी दिन किया जायेगा।प्रथम चरण 28 जनवरी, द्वितीय चरण 31 जनवरी और तृतीय चरण 3 फरवरी को मतदान होगा । सामान्य क्षेत्रों में मतदान के लिए सुबह 7 से 3 बजे तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। तो वहीँ बस्तर सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुबह 6.45 से 2 बजे तक मतदान की प्रक्रिया होगी। बता दें की मतदान के बाद उसी दिन मतगणना शुरू हो जाएगी।
चुनाव से सम्बंधित विवाद की स्थिति में खण्ड मुख्यालय में होने वाली मतदान के लिए निर्धारित तारीख –
28 को मतदान 29 जनवरी।
31 जनवरी के 1 फरवरी को।
3 फरवरी के 4 फरवरी को।