रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना दर्जनों कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में 36 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। नए मरीजों में मुंगेली से 23, बेमेतरा से 10, बिलासपुर से 2 व रायगढ़ से 1 मरीज मिला है। इसके बाद अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 271 हो गई है। बता दें कि इससे पहले आज ही प्रदेश में 14 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही आज प्रदेश में कुल 50 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।
बता दें कि आज मिले 50 मरीजों के साथ अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 271 हो गई है। जबकि अब तक 343 मामले सामने आए हैं, जिनमें 73 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। शेष मरीजों का उपचार जारी है।