रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के 16 नए मरीज और मिले हैं। कोरबा से 12, कांकेर से 3 और बेमेतरा से 1 मरीज की पुष्टि हुई है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 89 पहुंच गई है।
राज्य में अब एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 89 हो गई है। इनमें कांकेर 4, बिलासपुर 9, रायगढ़ 5, राजनांदगांव 9, बालोद 14, कोरिया 1, कवर्धा 2, जांजगीर 14, बलौदाबाजार 8, गरियाबंद (राजिम) 1, सरगुजा 3, सूरजपुर 1, कोरबा 13, मुंगेली 3, रायपुर 1, बेमेतरा 1 मरीज शामिल है।
गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 45,522 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 42,618 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
प्रदेश में अब तक 148 की पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 2,776 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 59 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 89 मरीजों का उपचार जारी है।