रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगा है। यहां लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 251 हो गई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 184 हो गई है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है।
जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक कुल 251 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, आज 35 और नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है और तीन मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा 19 केस बिलासपुर से हैं। जबकि बलरामपुर से 5, सरगुजा व कोरिया से 2-2 और गरियाबंद, बेमेतरा व रायगढ़ से 1-1 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं बिलासपुर में भर्ती जांजगीर के दो और अंबिकापुर में भर्ती कोरिया के एक मरीजों को और छुट्टी मिल गई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 184 हो गया है।
![](https://chhattisgarhtoday.co.in/wp-content/uploads/2020/05/IMG_20200524_205025-701x1024.jpg)
![](https://chhattisgarhtoday.co.in/wp-content/uploads/2020/05/IMG_20200524_205047-710x1024.jpg)
गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 52878 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 49996 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 251 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 2631 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 67 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 184 मरीजों का उपचार जारी है।
184 एक्टिव केस
राजनांदगांव-21
बालोद-16
बेमेतरा-2
कवर्धा-10
रायपुर-1
बलौदाबाजार-17
गरियाबंद-5
बिलासपुर-38
रायगढ़-10
कोरबा-13
जांजगीर-10
मुंगेली-12
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही-3
सरगुजा-7
कोरिया-6
सूरजपुर-1
बलरामपुर-6
जशपुर-1
कांकेर-5