बर्खास्त संजीवनी कर्मचारियों ने आज जीवीके के दफ्तर में धावा बोला। आठ नौ महीने पहले हड़ताल के दौरान 62 बर्खास्त 108 और 102 के कर्मचारियों ने बहाली की मांग को लेकर जीवीके दफ्तर में प्रदर्शन किया।
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के लोगों ने अमित बघेल के नेतृत्व में जीवीके के ऑफिस में जोरदार प्रदर्शन करते हुए हेड लिंगराज दास से मुलाकात की। बता दें करीब 9 माह बाद भी बर्खास्त संजीवनी कर्मचारियों की आज तक जॉइनिंग नहीं हुई है। वहीं कर्मचारियों का कहना है उनकी जगह बाहर से बुलाकर नए लोगों की भर्ती की जा रही है।