छिंदगढ़-कोंटा जनपद में कांग्रेस ने मारी बाजी, सुकमा में CPI की कलमू आयती चुनी गई अध्यक्ष

0 min read

सुकमा: जिले के तीनों जनपद पंचायत में अध्यक्ष का चुनाव कर लिया गया है। जारी परिणाम के अनुसार सुकमा जनपद में कलमू आयती, कोंटा जनपद के लिए कांग्रेस से सुन्नम नागेश और छिंदगढ़ जनपद में कांग्रेस की देवली नाग ने बाजी मारी है। जारी परिणाम के अनुसार एक बार फिर सुकमा जिले के दो जनपदों में कांग्रेस ने कब्जा जमाया है।

जानकारी के अनुसार सुकमा जनपद अध्यक्ष पद के लिए कलमू आयती को 6 मत मिले और गीता कवासी को 4 मत मिले। बताया जा रहा है कि सुकमा में भाजपा सीपीआई ने मिलकर वोट किया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours