सुकमा: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आज आखिरी दिन है, इसी के चलते धान खरीदी केंद्रों में किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं, सुकमा जिले के छिन्दगढ़ धान की खरीदी में अनोखा नजारा देखने को मिला। दरअसल एसडीएम नभ स्माइल और तहसीलदार छिन्दगढ़ धान केेंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केंद्र के कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी किसान का एक दाना धान नहीं छुटना चाहिए।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 10 बजे एस डी एम छिन्दगढ़ धान की खरीदी केंद्र पहुंचे। यहां तहसीलदार रूपेश मरकाम पहले ही मौजूद थे। एसडीएम ने किसानों से बातचीत कर शांति बनाए रखने को कहा एवं विश्वास दिलाया कि किसी भी किसान को परेशान होने की आवश्यकता नई है।
उन्होंने कहा कि आज हर हाल में सभी किसानों के धान की खरीदारी कर ली जएगी कोई किसान अपने धान की बिक्री से वंचित नहीं रहेगा। किसानों की संख्या ज्यादा होने के चलते समय ज्यादा लगने की स्थिति में किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था एसडीएम स्माइल द्वारा किया गया। धान खरीदी केन्द्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसडीओपी अनुराग झा एवं थाना प्रभारी छिन्दगढ़ प्रमोद कश्यप धान खरीदी केंद्र में मौजूद रहे।