एंटरटेनमेंट डेस्क:- सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के वीडियोज़ वायरल होते ही रहते हैं वायरल वीडियोज़ में हमेशा देखने को मिलता है कि जानवरों में भी प्रेम और करुणा का भाव रहता है। कई बार जानवर इंसानों से ज़्यादा समझदार होते हैं।
हमेशा की तरह आज भी एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बंदर मछली को पानी में दाना दे रहा है। मछली भी प्रेम से दाने को खाती है। इस वायरल वीडियो पर यूज़र्स कई प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
वीडियो
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बंदर तलाब के किनारे बैठा हुआ है। उसके हाथ में मछली को खिलाने वाले दाने का एक पैकेट है। बंदर अपने हाथों से उस दाने को पानी में फेंकता है। पानी में फेंकते ही मछली वहां जमा हो जाती है और मजे से अपने भोजन का आनंद लेती है।
इस वायरल वीडियो पर लोगों का दिल आ गया है। लोग इस में कई प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस वीडियो को 18 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने देखा है। वहीं सैंकड़ों लोगों ने इस पर कमेंट्स किए हैं।
+ There are no comments
Add yours