जब महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, गांव में लगा तांता

1 min read

सीतापुर
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक गर्भवती महिला द्वारा 4 स्वस्थ बच्चों को जन्म देने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने 3 मासूम लड़कियों और 1 मासूम लड़के को जन्म दिया है। गर्भवती महिला द्वारा 4 बच्चों को जन्म देने के बाद लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बच्चों को देखने के लिए गांव में लोगों का तांता लगा हुआ है।

मामला सीतापुर के रेउसा थाना इलाके का है। यहां के ग्राम भदेनवा निवासी मुन्नू लाल भार्गव की पत्नी मौसम देवी गर्भवती थीं। मिली जानकारी के मुताबिक, बीती देर रात महिला को गर्भ का दर्द उठा तो परिजन महिला को सुबह अस्पताल ले जाने के लिए तैयारी करने लगे। इसी दौरान महिला का दर्द अचानक बढ़ गया और अस्पताल ले जाने से पहले से ही उसने बच्चों को जन्म दे दिया। गर्भवती महिला द्वारा 4 स्वस्थ्य बच्चों को जन्म देने पर परिजन हैरान रह गए।

मां-बच्चे स्वस्थ
गर्भवती महिला के पति मुन्नू लाल के मुताबिक उसकी पत्नी पहली बार मां बनी हैं और उसने चार बच्चों को जन्म दिया है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी ने तीन बच्चियों और एक बच्चे को जन्म दिया है। मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं। पति का कहना हैं कि यह मेरा सौभाग्य है कि मेरे घर एक साथ चार बच्चों ने जन्म लिया है। यह भगवान का आशीर्वाद है। महिला द्वारा 4 बच्चों के जन्म की खबर गांव में फैलते ही लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। महिला के घर पर बच्चों को देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours