जरूरतमंदों के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया मास्क वितरण

0 min read

रायपुर। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को लेकर अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समस्त कार्यकर्ताये आगे आने लगे हैं। भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं जरूरतमंदों को मास्क उपलब्ध कराया गया। कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न स्थानों पर मॉस्क का वितरण किया गया।

मास्क वितरण के दौरान लोगों काे कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए जागरूक किया। सभी को लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने घरों में ही रहने की सलाह दी गई। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन ठाकुर,रायपुर महानगर सह मंत्री अखिलेश त्रिपाठी, पश्चिम भाग उपाध्यक्ष विशाल आदित्य एवं रायपुर पश्चिम सोशल मीडिया प्रमुख विपिन गोयल उपस्थित थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours