भोपाल: जामिया मिलिया और अलीगढ़ के छात्रों से मारपीट के मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद अब मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छात्रों का समर्थन किया है। सिंधिया ने ट्वीट कर इस घटना की निंदा की है।
सिंधिया ने अपने ट्वीट में लिखा है कि शिक्षा संस्थान युवाओं के लिए स्वतंत्र और सुरक्षित स्थान हैं। आप उनके परिसरों में तोड़ सकते हैं लेकिन आप उनकी आत्मा को नहीं तोड़ सकते। उन्हें बंद करने से केवल उनकी आवाज मजबूत होगी। यह दुखद है कि आप इस हद तक आ गए।
ज्ञात हो कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी जामिया मिलिया के छात्रों के समर्थन में इंडिया गेट के सामने धरने पर बैठ गई थी। इस दौरान उनके साथ कई कांग्रेस नेताओं ने भी प्रदर्शन किया। प्रियंका ने प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा था।
दरअसल, जामिया हिंसा से पहले भी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैब का विरोध किया था। उन्होंने लिखा था कि CAB 2019 संविधान की मूल भावना के खिलाफ़ है, भारतीय संस्कृति के विपरीत भी है। अंबेडकर जी ने संविधान लिखते समय किसी को धर्म, जात के दृष्टिकोण से नहीं देखा था।भारत का इतिहास रहा है कि हमने सभी को अपनाया है- वासुदेव कुटुंबकम भारत की विशेषता है।धर्म के आधार पर पहले कभी ऐसा नहीं हुआ।