जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश्वरी बघेल ने दिखाई संवेदनशीलता, संकट के समय में जरूरतमंद लोगों को बांटे राशन

0 min read

सुकमा: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मारकम और मंत्री कवासी लखमा के निर्देश पर जिला कांग्रेस ने गांव गांव में जाकर गरीबो को राशन बांटने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा सभी कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि वो अपने अपने स्तर पर लोगो की मदद करे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश्वरी बघेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष देवली नाग, नाजिम खान उपाध्यक्ष और संजना नेगी सरपंच छिंदगढ़ ने रोकेल, पतिकनाइकरास, कांजीपानी गांव में जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की। ओर कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश सरकार के निर्देशों के बारे में बताया। साथ ही कोरोना को लेकर सावधानी बरतने और घर पर रहने की सलाह दी।

उसके बाद ग्रामीणों को राशन का वितरण किया। महेश्वरी बघेल ने कहा कि कांग्रेस जनता के हर सुख दुख में साथ है। इसलिए पूरे जिले के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वो गांव गांव जाकर अपने स्तर पर लोगो की मदद करे। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours