सुकमा: जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर हरीश कवासी ने शपथ ग्रहण किया। साथ ही हरीश कवासी ने लगातार दूसरी बार शपथ ग्रहण किया है। बस्तर सांसद दीपक बेज, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाड़ी की मौजूदगी में शपथ ग्रहण किया।
सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित हाई स्कूल में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा की छायाप्रति के समक्ष पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ राजकीय गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
उसके बाद मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। उसके बाद जिला अध्यक्ष पद पर हरीश कवासी ने शपथ ली। उसके बाद उपाध्यक्ष पद पर बोड़डू राजा ने शपथ ली। वही सभी जिला पंचायत सदस्यों ने शपथ ली।