सुकमा: नगर पालिका परिषद वार्ड क्रमांक 13 लाइन पारा में आज किया नाली निर्माण का शिलान्यास किया गया। नाली निर्माण्ध कार्य का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने किया। इस दौरान मनोज चौरसिया, रोहित पांडे,रम्मू राठी, सुनील राठी, तरुण जायसवाल, राजेश नारा, सतेंद्र गुप्ता, रिंकू दास, नितेश साहू,नागेश लड्डा, विवेक नायक, एवं इस कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पार्टी के माननीय जिला अध्यक्ष करण सिंह देव जी और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजू साहू उपाध्यक्ष आयशा हुसैन जी,नगर कांग्रेस के अध्यक्ष शेख सजार जी वार्ड पार्षद पदमा जयसवाल जी शीतल कवासी जी और समस्त कांग्रेस पार्टी के महानुभाव नेता कार्यकर्ता गण वार्डवासी मौजूद थे।
भूमि पूजन करने से पहले वार्ड में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजू साहू ने कहा कि यह तो विकास की पहली शुरुआत है। सुकमा नगर पालिका परिषद की आने वाले समय में जनता की परेशानियों को सुनकर समझ कर हर एक कार्य प्रदेश के लोकप्रियमंत्री जी के आशीर्वाद से पूरा किया जाएगा।