सुकमा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मिली जीत के बाद नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य हरीश कवासी लखमा ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पत्र लिखकर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपने पत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को 5 फरवरी से शरू हो रहे दक्षिण भारत के सबसे बड़े कुम्भ मेडारम जात्रा 2020 की शुभकामनाएं दी है।
अपने पत्र ‘अपनों के नाम संदेश’ में हरीश कवासी ने लिखा है कि पिछले 20 दशकों से पूरे जिले के आप कार्यकर्तागण, ब्लॉक पदाधिकारीगण, जिला नेतृत्व के प्यार सहकार के चलते इस बार जिला सरकार में, जनपद सरकार में, ग्राम सरकार जिले में की जनता ने जो ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। वो थैंक्स जैसे शब्दों से परे हैं। छिंदगढ़, कोंटा की जनता ने जो किया वो तारीफ से परे हैं।
अपने पत्र में उन्होंने भाजपा और सीपीआई पर निशाना साधते हुए कहा है कि पहले चरण में सीपीआई और भाजपा ने आम जनता के आंख में धूल झोंकते हुए हमें हराने के प्रयास किया। लेकिन हम महज दोनों सीटों पर महज कुछ मतों से ही हारे। असल में ये घृणित गठबंधन सबके समझ से परे था। दोनों दलों की जन विरोधी रणनीति से नगर पालिका चुनाव में आप और हम वाकिफ थे, लेकिन सुकमा ब्लॉक की जनता संघ और वमियों के इस गठबंधन के काले सोच से अनभिज्ञ थी। इसके बाद छिंदगढ़ और कोंटा के चुनाव आप कार्यकर्ताओं ने इस अवैध,अनैतिक गठबंधन और मान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री लखमा के द्वारा किए कार्य और इस गठबन्धन के अनैतिक रिश्तों को जिस तरह आप जनता बीच ले गए।
माननीय लखमा ने जिस तरह जनता से संवाद किया, उसके लिए आप पूरी तरह श्रेय के हकदार हैं। सच्चे शब्दों में ये कहूं कि संगठन के बिना ये जीत सम्भव नहीं थी। पोटकपल्ली से लेकर चितलनार तक जो जीत हासिल की है, वो आपके मेहनत और जनता के अशीर्वाद की बदौलत है। हां कुछ पारम्परिक सीटों पर हार मिली है। लेकिन जीत के लिए इस अप्राकृतिक गठबंधन किए वादे जल्द जनता के सामने इनका असली चेहरा सामने लाएंगे। ये मुझे भरोसा है।
हमेशा की तरह संगठन के मुखिया, पदाधिकारी, और रीढ़ माने जाने वाले कार्यकर्ताओं को नमन।
—हरीश लखमा