तस्वीरेंः लॉकडाउन में करीना कपूर ने परिवार के साथ ऐसे किया टाइमपास

1 min read

लॉकडाउन में करीना कपूर और सैफ अली खान अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वह लगातार अपने और अपने परिवार से जुड़े अपडेट्स फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। अब कपल ने अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ पेंटिग की और इसको करीना कपूर ने इसे सोशल मीडिया शेयर की है।

सैफ अली खान के हाथों में बेडशीट
करीना कपूर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में सैफ अली खान एक बेडशीट अपने हाथों में लिए हुए नजर आ रहे हैं। बेडशीट पर करीना, सैफ और तैमूर के हाथ के प्रिंट हैं। दूसरी तस्वीर में सिर्फ बेडशीट नजर आ रही हैं।

अक्सर शेयर करती रहती हैं तस्वीर
इससे पहले करीना कपूर ने लॉकडाउन टाइम की सैफ अली खान और तैमूर अली खान की तस्वीर शेयर की थी। जिसमें दोनों पौधे लगाते नजर आ रहे थे। इसके अलावा उन्होंने बेटे तैमूर की बनाई पेटिंग शेयर की थी।

‘अंग्रेजी मीडियम’ में आई थीं नजर करीना कपूर
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर हाल ही में फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ इरफान खान और राधिका मदान भी थे। वहीं, सैफ अली खान आखिरी बार फिल्म जवानी जानेमन में नजर आए थे। इसमें उनके साथ अलाया फर्नीचरवाला और तब्बू भी थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours