इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया फोटो
करीना कपूर ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर अली खान के बाल काटते नजर आ रहे हैं। वह एक हाथ में कैंची तो एक हाथ में तैमूर के बाल पकड़े हुए हैं। इसके साथ ही करीना कपूर ने लिखा, बाल कटवाने वाला कोई और? लॉकडाउन के दौरान इससे पहले भी करीना कपूर ने सैफ अली खान और तैमूर अली खान की कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।
ऋषि कपूर और मंसूर अली खान पटौदी की तस्वीर की शेयर
बता दें कि करीनी कपूर के अंकल और ऐक्टर ऋषि कपूर का बीते 30 अप्रैल को निधन हुआ है। उन्होंने हाल ही में ऋषि कपूर और अपने ससुर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने दो टाइगर लिखा था।
आखिरी बार फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में आई थीं नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर हाल ही में फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ इरफान खान और राधिका मदान भी थे। 13 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म कोरोना वायरस के कारण चल नहीं पाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।