तोक्यो में ओलिंपिक का आयोजन जरूर होगा, आयोजक और IOC दिला रहे भरोसा

1 min read

तोक्योघातक कोरोना वायरस का असर खेल जगत पर भी पड़ा और इसके कारण कुछ प्रतियोगिताओं को स्थगित और रद्द करना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) और जापानी आयोजक जनता को यह भरोसा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं कि कोविड-19 महामारी के बावजूद एक साल के लिये स्थगित किए गए तोक्यो ओलिंपिक का अगले साल आयोजन होगा।

तोक्यो आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुतो ने पिछले सप्ताह कहा था कि टीके के बिना भी खेलों का आयोजन हो सकता है जबकि तोक्यो ओलिंपिक की जिम्मेदारी देख रहे आईओसी सदस्य जॉन कोटेस ने इस सप्ताह कहा कि महामारी के बावजूद खेल आयोजित किए जाएंगे। कोटेस बुधवार को आईओसी कार्यकारी बोर्ड की वर्चुअल बैठक में हिस्सा लेंगे।

पढ़ें,

उम्मीद है कि वह तोक्यो ओलिंपिक की संभावनाओं को लेकर सकारात्मक आकलन पेश करेंगे। हाल में किए गए कई सार्वजनिक सर्वे में जापानी लोगों ओर व्यावसायिक समुदाय ने खेलों के आयोजन को लेकर आशंका व्यक्त की थी।

आयोजन समिति के प्रवक्ता मासा तकाया ने मंगलवार को कहा, ‘हम आपको बता सकते हैं कि आईओसी 32वें ओलिंपिक खेलों का तोक्यो में आयोजन करने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हमने ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।’

तोक्यो शहर, जापान सरकार और तोक्यो ओलिंपिक अधिकारियों ने कोविड-19 को रोकने ओर उससे बचाव के लिए उठाए जाने वाले कदमों को लेकर पिछले सप्ताह बैठक की थी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours