त्योहारों में भीड़ पर केंद्र का राज्यों को सख्त आदेश

1 min read

नई दिल्ली
देश में इस वक्त 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। इसी बीच कुछ त्योहार पड़ने वाले हैं। इसको देखते को गृह मंत्रालय ने सभी राज्य और केंद्र शासिक प्रदेशों को आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार से लॉकडाउन नहीं टूटना चाहिए। मंत्रालय ने कहा कि किसी भी त्योहार के लिए किसी भी प्रकार की अनुमति न दी जाए।

रविवार 13 अप्रैल को बैसाखी और अप्रैल 14 को आसाम का प्रसिद्ध त्योहार बीहू आने वाला है। ये दोनों त्योहार लॉकडाउन के समयावधि में ही पड़ रहे हैं।

गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक पत्र लिखकर सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश दे दिया है कि वो अपने-अपने राज्यों में किसी भी प्रकार से लॉकडाउन को ढीला न करें। क्योंकि इन त्योहारों में लाखों आदमी एकजुट हो जाएंगे और फिर संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाएगा।

के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पीएम मोदी ने 25 मार्च को पूरे देशभर में लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। भारत में कोरोना केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक छह हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। इतने दिन के लॉकडाउन के बाद भी अभी तक वायरस का संक्रमण घटा नहीं है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours